Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA:सहरसा में युवक ने की आत्महत्या: किराए के मकान में बेडशीट से फांसी, जांच में जुटी पुलिस - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, April 3, 2026

SAHARSA:सहरसा में युवक ने की आत्महत्या: किराए के मकान में बेडशीट से फांसी, जांच में जुटी पुलिस

सहरसा में युवक ने की आत्महत्या: किराए के मकान में बेडशीट से फांसी, जांच में जुटी पुलिस

सहरसा। सदर थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा ढाला रेलवे पटरी के पूर्वी साइड स्थित वार्ड 11/16 में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मुंगेर निवासी सचिन कुमार (30) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम के साथ जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, सचिन पिछले सात महीने से पल्लवी भारती के किराए के मकान में रह रहा था। स्थानीय लोगों के मुताबिक उसने कमरे में बेडशीट का फंदा बनाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

पड़ोसियों ने बताया कि मृतक के पिता पहले वीर कुमार सिंह चौक पर चाय की दुकान चलाते थे। कुछ लोगों का कहना है कि एक लड़की उससे मिलने आया करती थी, हालांकि आत्महत्या के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और जांच के बाद ही घटना की असली वजह सामने आएगी।