हेडलाइन:
शाहपुर चौमुख में छात्रों ने निकाली सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली, ग्रामीणों को किया सतर्क
शाहपुर चौमुख, ग्वालपाड़ा (मधेपुरा):
शुक्रवार (03 अप्रैल 2026) को शाहपुर चौमुख गांव में एस. एम. अकैडमी शाहपुर विद्यालय द्वारा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना था।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गांव में जागरूकता रैली निकालकर लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति सचेत किया। छात्रों ने अपील की कि वाहन चलाते समय शराब का सेवन न करें, हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा सभी यातायात नियमों का पालन करें।
अभियान में विद्यालय के संचालक प्रिंस सर, किड्स गुरुकुल के निदेशक मिथुन मृणाल, शिक्षक मनीष सर, विक्की सर और मारुति मिश्रा उपस्थित रहे।
रैली में शिवम, आशीष, रोशनी, साक्षी, सौम्या, राजलक्ष्मी, रोहन, मानव, राधिका, नंदन, दर्शन, गौरव, रंजीत, सागर, आयुषी, तान्या, शिवानी, दिव्यांशु, मो आलमीन, आर्यन, सत्यम, सुधांशु, रोहित एवं राजा सहित कई छात्रों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
विद्यालय परिवार के इस प्रयास की ग्रामीणों ने सराहना की और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।