Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:सोनू सूद और अनंत सिंह की वीडियो कॉल वायरल, मुंबई बुलाया तो बाहुबली बोले- आवेंगे - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, April 25, 2026

BIHAR:सोनू सूद और अनंत सिंह की वीडियो कॉल वायरल, मुंबई बुलाया तो बाहुबली बोले- आवेंगे

सोनू सूद और अनंत सिंह की वीडियो कॉल वायरल, मुंबई बुलाया तो बाहुबली बोले- आवेंगे

बॉलीवुड अभिनेता और मोकामा के चर्चित विधायक के बीच हुई दिलचस्प बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो कॉल में दोनों के बीच हल्की-फुल्की बातचीत होती नजर आ रही है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

मुंबई आने का दिया न्योता

वीडियो क्लिप में सोनू सूद, अनंत सिंह से कहते हैं, “मुंबई आइए न हमारे पास।” इस पर अनंत सिंह अपने खास अंदाज में जवाब देते हैं, “आवेंगे।” दोनों की यह छोटी सी बातचीत सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही है और यूजर्स इसे मजेदार बता रहे हैं।

लिट्टी-चोखा खाने की जताई इच्छा

बातचीत के दौरान सोनू सूद ने कहा कि वह भी मोकामा आकर अनंत सिंह से मिलेंगे और उनके घर लिट्टी-चोखा खाने की इच्छा रखते हैं। इस पर अनंत सिंह ने भी मुस्कुराते हुए उन्हें आने का न्योता दिया।

पहले भी कर चुके हैं तारीफ

गौरतलब है कि सोनू सूद पहले भी अनंत सिंह के व्यक्तित्व की तारीफ कर चुके हैं। एक पॉडकास्ट में उन्होंने कहा था कि अनंत सिंह का व्यक्तित्व उन्हें बेहद इंट्रेस्टिंग लगता है और उनके बोलने का अंदाज काफी अलग है। उन्होंने यह भी बताया था कि अपने फिल्मी किरदारों के लिए वह ऐसे व्यक्तित्वों से प्रेरणा लेते हैं।

भोजपुरी इंडस्ट्री से भी खास लगाव

सोनू सूद का बिहार और भोजपुरी इंडस्ट्री से भी खास लगाव रहा है। उन्होंने अपने पसंदीदा कलाकारों में , और का नाम लिया है। उनकी आने वाली फिल्म “नंदी” में बिहार की संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।