Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:अवैध हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार, देशी कट्टा और दो बाइक बरामद - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, April 5, 2026

BIHAR:अवैध हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार, देशी कट्टा और दो बाइक बरामद

हेडलाइन:
कटिहार में अवैध हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार, देशी कट्टा और दो बाइक बरामद

खबर:
कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के परमानंदपुर गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो युवकों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। त्वरित कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों को मौके से धर दबोचा।

गिरफ्तार युवकों के पास से एक लोहे का बना देशी कट्टा, दो मोटरसाइकिल (एक R15 और एक पल्सर 150) तथा एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नीरज कुमार (लगभग 25 वर्ष), पिता राकेश ऋषि, निवासी चेथरियापीर धर्मकांटा के पीछे, वार्ड संख्या-15, थाना कोढ़ा, जिला कटिहार, तथा मोनू कुमार (लगभग 20 वर्ष), पिता हरेकृष्ण पासवान, निवासी नया टोला गंगेली, वार्ड संख्या-10, थाना मरंगा, जिला पूर्णिया के रूप में हुई है।

कोढ़ा थाना अध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले में आगे की जांच जारी है। इस कार्रवाई में एसआई विवेक विक्रम और एसआई प्रियरंजन पासवान सहित पुलिस बल की सक्रिय भूमिका रही।