Kosi Live-कोशी लाइव सुपौल में नशे की सूई के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, 90 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, April 24, 2026

सुपौल में नशे की सूई के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, 90 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद

सुपौल में नशे की सूई के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, 90 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद

सुपौल/कटैया-निर्मली: जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पिपरा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। विशेष रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस ने बाइक सवार तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से प्रतिबंधित नशे की सूई (इंजेक्शन) बरामद की है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

घेराबंदी कर चलाया जा रहा था वाहन जांच अभियान

थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि बुधवार रात देवीपट्टी बथनाहा से दीनापट्टी जाने वाली ग्रामीण पक्की सड़क पर पुलिस द्वारा घेराबंदी कर वाहनों की सघन जांच की जा रही थी। इसी दौरान कमलपुर की ओर से एक बाइक पर सवार तीन युवक आते दिखाई दिए।

पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो बाइक चालक वाहन मोड़कर भागने लगा, लेकिन पुलिस बल की तत्परता से तीनों को पकड़ लिया गया।

तलाशी में मिले 90 प्रतिबंधित इंजेक्शन

पकड़े गए युवकों की तलाशी लेने पर एक काले रंग के पॉलीथिन से 2 एमएल के 90 एम्पुल प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किए गए। कुल मिलाकर 190 एमएल नशीला पदार्थ जब्त किया गया।

मोबाइल और बाइक भी जब्त

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों में दिलखुश कुमार के पास से एप्पल कंपनी का आईफोन तथा शिवशंकर कुमार के पास से वीवो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया। इसके अलावा टीवीएस कंपनी की राइडर मोटरसाइकिल (BR 50 Z 3689) को भी जब्त कर थाना लाया गया।

एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज

पुलिस ने बरामद सामानों को जब्त करते हुए आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत पिपरा थाना कांड संख्या 144/26 दर्ज किया है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

क्षेत्र में मचा हड़कंप

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में नशा तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबारियों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा।