Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा में 7 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार: आम के बगीचे में टिकोला चुनने गई थी बच्ची, खून से लथपथ घर लौटी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, April 27, 2026

सहरसा में 7 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार: आम के बगीचे में टिकोला चुनने गई थी बच्ची, खून से लथपथ घर लौटी


सहरसा में रविवार शाम 7 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। घटना काशनगर थाना क्षेत्र में हुई है। पुलिस ने आरोपी को रविवार रात ही गिरफ्तार कर लिया है।
नाबालिग बच्ची को सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, बच्ची खतरे से बाहर है, लेकिन उसकी निगरानी जारी है.
 
घटना रविवार शाम करीब 4 बजे की है। बच्ची अपने घर से लगभग 500 मीटर दूर आम के बगीचे में टिकोला चुनने गई थी। उसकी मां घर पर घरेलू काम कर रही थी। इसी दौरान, बच्ची फटे कपड़ों और खून से लथपथ घर लौटी।
बच्ची के मुंह में कपड़ा डालकर रेप किया - मां
बच्ची की मां ने काशनगर थाना पुलिस के सामने दर्ज कराए गए बयान में बताया कि, ‘मेरी बेटी को गांव के ललित सदा (30) आम के खेत में जाकर मेरी बच्ची को मकई के खेत में आने के लिए कहा। जब बच्ची ने मना किया, तो वह उसे जबरन कंधे पर उठाकर के मकई के खेत में ले गया। वहां उसने बच्ची के मुंह में कपड़ा डालकर रेप किया और फिर मौके से फरार हो गया।’
बच्ची की मां ने आगे कहा, ‘किसी तरह बच्ची धीरे-धीरे पैदल अपने घर पहुंची। कपड़ों पर खून के धब्बे देखकर मां डर गई। बच्ची ने लड़खड़ाती आवाज में पूरी घटना बताई। इसके बाद गांव के लोग इकट्ठा हुए और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर और काशनगर थाना अध्यक्ष बजरंगी कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।’
नाबालिग बच्ची चार बहनों में सबसे बड़ी
FSL की टीम भी घटनास्थल का साक्षय संकलन किया। नाबालिग बच्ची 4 बहनों में सबसे बड़ी है। महादलित परिवार से आने वाली बच्ची स्कूल जाकर कभी पढ़ी-लिखी नहीं लेकिन दो-चार अक्षर जरूर पढ़ लेती है। बच्ची के पिता मुंबई में मजदूरी करके अपने परिवार और बच्चों का परवरिश किया करते हैं। घटना के दिन भी उनके पिता मुंबई में थे। सिमरी बख्तियार एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि 7 साल की बच्ची के साथ रेप की घटना हुई है। नाबालिक बच्ची का मेडिकल के लिए सहरसा सदर अस्पताल भेजा गया है।
सहरसा सदर अस्पताल डॉ कुमारी भारती ने नाबालिक बच्ची का मेडिकल किया है। बच्ची के प्राइवेट पार्ट में अंदरूनी चोट आई है। जिस वक्त लाई गई थी उसे समय हल्की ब्लडिंग हो रही थी। नाबालिग बच्ची के एक गाल पर भी खरोच के निशान मिले हैं। दुष्कर्म करने के मामले में मेडिकल किया जा रहा है। फिलहाल नाबालिग बच्ची बदहवास है। फिलहाल होश में है लेकिन डरी सहमी होने की वजह से कुछ ठीक से बताना पाने में असमर्थ है। सोमवार के दोपहर तक बच्ची नॉर्मल होने की संभावना है। सदर अस्पताल के बच्चा वार्ड में उसे भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
5 दिन पहले ही पत्नी के साथ किया था मारपीट
इधर,आरोपी ललित सदा शादीशुदा युवक है। वह गांव में ही मजदूरी किया करता है और नाबालिक बच्ची का वह पड़ोसी भी है। ललित सदा नशेड़ी किस्म का व्यक्ति है। 5 दिन पहले ही उसने अपने पत्नी को मारपीट किया। जिस वजह से उसकी पत्नी और अपने दो बच्चों को लेकर मायके चली गई है। ललित को 3 साल की बेटी और 2 साल का बेटा है। काशनगर थाने की पुलिस ने उसे गांव से ही गोपनीय तरीके से रविवार के रात 10 बजे गिरफ्तार किया है। सहरसा सदर अस्पताल में रात 11 बजे आरोपी ललित का मेडिकल कराया जा रहा है।
सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि इस मामले में सहरसा महिला थाने में नाबालिक बच्ची से दुष्कर्म का FIR दर्ज किया जाएगा। मेडिकल कराने के उपरांत आरोपी को न्यायिक हिरासत में सोमवार को भेजा जाएगा।