Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA:सेवानिवृत्त शिक्षक व समाजसेवी राम प्रसाद मेहता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, March 2, 2026

SAHARSA:सेवानिवृत्त शिक्षक व समाजसेवी राम प्रसाद मेहता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

कोशी लाइव | सहरसा से पप्पू मेहता की रिपोर्ट

सेवानिवृत्त शिक्षक व समाजसेवी राम प्रसाद मेहता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

पतरघट (सहरसा) प्रखंड के पामा पंचायत सिरहा टोला निवासी 85 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक एवं समाजसेवी राम प्रसाद मेहता का रविवार की रात हृदयगति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

सोमवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे रीति-रिवाज के साथ उनके एकमात्र पुत्र शंभू कुमार सुमन ने किया। अंतिम यात्रा में जनप्रतिनिधियों, शुभचिंतकों, राजनीतिक व्यक्तियों एवं ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

दिवंगत राम प्रसाद मेहता शिक्षक पद से सेवानिवृत्त होने के बाद सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते थे। गरीबों और असहाय लोगों की सहायता को वे अपना कर्तव्य मानते थे। वे मृदुभाषी और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे, जिसके कारण समाज में उन्हें विशेष सम्मान प्राप्त था।

अपने पीछे वे एक पुत्र शंभू कुमार सुमन एवं चार पुत्रियां—उषा कुमारी, सबिता कुमारी, मंजू कुमारी तथा कंचन कुमारी सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। शोक व्यक्त करने वालों ने उनके निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

शोक संवेदना प्रकट करने वालों में सोनवर्षा विधायक रत्नेश सदा, महिषी विधायक गौतम कृष्ण, एक्स आई आर एस बैजनाथ मेहता, अधिवक्ता प्रवीण कुमार मेहता, पत्रकार पप्पू मेहता, नागेश्वर मेहता, सीताराम मेहता, डॉ. जयकिशोर मेहता, चंद्रकिशोर मेहता, रंजन मेहता, गुड्डू, बबलू, प्रियांशु, हिमांशु, रूही, श्यामकिशोर मेहता, सरपंच रामाधीन मेहता सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल थे।