Kosi Live-कोशी लाइव PURNEA:5.25 लीटर विदेशी शराब बरामद, महिला विक्रेता फरार; कांड संख्या 58/26 दर्ज - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, March 1, 2026

PURNEA:5.25 लीटर विदेशी शराब बरामद, महिला विक्रेता फरार; कांड संख्या 58/26 दर्ज

सुदामा नगर में 5.25 लीटर विदेशी शराब बरामद, महिला विक्रेता फरार; कांड संख्या 58/26 दर्ज

पूर्णियां:भवानीपुर। भवानीपुर थाना क्षेत्र के सुदामा नगर वार्ड संख्या 16 में पुलिस ने छापेमारी कर 7 बोतल करीब 5.25 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। हालांकि छापेमारी के दौरान कथित शराब विक्रेता मौके से फरार हो गई।

थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक राजकुमार चौधरी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नगर पंचायत भवानीपुर अंतर्गत सुदामा नगर वार्ड संख्या 16 निवासी राधा देवी अवैध रूप से विदेशी शराब की बिक्री कर रही है। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने उसके घर पर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान घर से सात बोतल विदेशी शराब बरामद की गई, लेकिन कार्रवाई के दौरान राधा देवी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सुदामा नगर निवासी विकास कुमार सिंह ने बिक्री के लिए शराब उपलब्ध कराई थी।

पुलिस ने इस मामले में थाना कांड संख्या 58/26 दर्ज कर लिया है। फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।