Kosi Live-कोशी लाइव NEWS DESK:खामेनेई की पत्नी मंसूरेह की मौत, दो दिन पहले इजराइली हमलों में हुई थीं घायल - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, March 2, 2026

NEWS DESK:खामेनेई की पत्नी मंसूरेह की मौत, दो दिन पहले इजराइली हमलों में हुई थीं घायल

ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की पत्नी मंसूरेह खोजस्तेह बाघेरजादेह का निधन हो गया है. ईरान के सरकारी मीडिया के मुताबिक, 2 दिन पहले हुए अमेरिका और इजराइल के हमलों में वे घायल हो गई थीं.

इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. इन हमलों में खामेनेई और उनके परिवार के कई सदस्य भी मारे गए थे. मंसूरेह ने 1964 में खामेनेई से शादी की थी. वह हमेशा सार्वजनिक जीवन से दूर रहीं और किसी भी सरकारी कार्यक्रम में बहुत कम नजर आती थीं.

अमेरिका और इजराइल ने खामेनेई के परिवार के बाकी सदस्यों की मौत की अलग से पुष्टि नहीं की है. लेकिन ईरान का सरकारी मीडिया लगातार कह रहा है कि हमलों में उनके परिवार के कई लोग मारे गए. ईरान ने खामेनेई की मौत के बाद 40 दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है. खामेनेई 1989 से ईरान के सबसे बड़े राजनीतिक और धार्मिक नेता थे.

खामेनेई की बेटी दामाद भी मारे जा चुके

खामेनेई के कंपाउंड पर 30 मिसाइलों से हमला किया गया, इसमें उनकी बेटी-दामाद, बहू और पोती समेत 40 कमांडर्स मारे जा चुके हैं. खामेनेई की पत्नी का नाम मंसूरा खोजस्तेह के पिता मोहम्मद इस्माइल खोजस्तेह बाघेरजादेह मशहद के जाने-माने बिजनेसमैन थे. उनके भाई हसन, ईरान के सरकारी टीवी और रेडियो नेटवर्क इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग (IRIB) के डिप्टी डायरेक्टर रह चुके हैं.

अयातुल्ला अली खामेनेई की 6 संतान

खामेनेई और उनकी पत्नी के छह बच्चे है. चार बेटे और दो बेटियां. बेटों के नाम मोस्तफा, मोजतबा, मसूद और मेयसाम हैं. बेटियों के नाम बोशरा और होदा हैं. सबसे बड़े बेटे मोस्तफा एक धर्मगुरु हैं. उन्होंने ईरानी दार्शनिक अजीज़ुल्लाह खोशवाट की बेटी से शादी की और ईरान-इराक युद्ध में भी हिस्सा लिया था. मसूद ने ईरानी नेता मोहसिन खराजी की बेटी से शादी की. मसूद किसी सरकारी या गैर-सरकारी पद पर नहीं हैं. खामेनेई के परिवार में कई पोते-पोतियां हैं. हालांकि, सार्वजनिक रूप से सिर्फ एक पोते का नाम सामने आया है, जिसका नाम मोहम्मद बाघेर खामेनेई है.

खामेनेई के भाई-बहन

खामेनेई के तीन भाई थे, जिनमें मोहम्मद खामेनेई और हादी खामेनेई शामिल हैं. उनकी चार बहनों में से एक बदरी खामेनेई 1980 के दशक में ईरान छोड़कर विदेश चली गई थीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, खामेनेई के कुछ भतीजे और पोते विदेश में रहते हैं, इनमें से कुछ के पेरिस में रहने की खबरें है. खामेनई के बेटे-बेटियां ईरान में साथ ही रहते है.