हेडलाइन:
👉 अंधेरे का फायदा उठाकर मंदिर का घंटा चुरा रहा था चोर, ग्रामीणों ने रंगे हाथ दबोचा
पप्पू मेहता की रिपोर्ट:
खबर:
मधेपुरा जिले के कमलपुर स्थित मेहता टोला में शनिवार रात करीब 8 बजे दुर्गा मंदिर से घंटा चोरी करते एक चोर को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। बताया जाता है कि बिजली गुल होने से इलाके में अंधेरा था, जिसका फायदा उठाकर चोर मंदिर का घंटा लेकर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन ग्रामीणों की सतर्कता से उसकी योजना नाकाम हो गई।
पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम श्रवण यादव, पिता लालो यादव, वार्ड नंबर 6, ग्राम चिकनौटवा बताया है। ग्रामीणों के अनुसार, यही आरोपी दिन में भी इसी टोला के डॉ. सुभाष मेहता के नवनिर्मित शिवालय से घड़ी-घंट चोरी कर चुका था।
बताया जा रहा है कि रात में चोरी किया गया घंटा करीब 10 हजार रुपये से अधिक कीमत का है। घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।