Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA: ऑटो सवार महिला के कान से सोने की बाली छीनी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, February 8, 2026

SAHARSA: ऑटो सवार महिला के कान से सोने की बाली छीनी

बैजनाथपुर-सोनवर्षाराज मुख्यमार्ग पर विश्वकर्मा चौक के समीप शनिवार को ऑटो पर सवार महिला से बाइक सवार झपटा मार ने कान से सोने की बाली छीनकर बैजनाथपुर की ओर भाग निकला. पीड़िता सौर बाजार थाना क्षेत्र के चंदौर पूर्वी पंचायत स्थित वार्ड 4 निवासी डोमी यादव की पत्नी ममता देवी बतायी जा रही है.जो बच्चे का इलाज कराकर सहरसा से ऑटो पर सवार होकर अपने घर वापस वार्ड 4 चंदौर आ रही थी. जैसे ही विश्वकर्मा चौक बेलहा के समीप पहुंचे कि पीछे से बाइक पर सवार दो युवक चलती ऑटो को ओवरटेक कर पास आया और कान से सोने की बाली छीन कर बैजनाथपुर की ओर फरार हो गया. घटना के बाद पीड़िता रोते बिलखते सौरबाजार थाना पहुंची व घटना की सूचना थानाध्यक्ष को दी. जिसके बाद पुलिस के द्वारा महिला को साथ लेकर घटना स्थल की ओर जांच को लेकर निकल गये. खबर लिखे जाने तक पुलिस को पीड़िता महिला द्वारा आवेदन नहीं दिया गया था. घटना को लेकर सौरबाजार अपर थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है.