🩸 मानवता की मिसाल: आनंद शंकर ने दूसरी बार किया रक्तदान, सुपौल के मरीज को मिला जीवनदान
मधेपुरा। में बुधवार (18 फरवरी 2026) को कट्टर पप्पू वादी छात्र नेता सह युवा समाजसेवी आनंद शंकर ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए एक एक्सीडेंटल मरीज के लिए रक्तदान किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुपौल जिले के पिपरा बाजार (वार्ड नं. 10) निवासी अनिल कुमार (पिता- झमेली राम), जो सड़क दुर्घटना में घायल होकर अस्पताल में भर्ती थे, उन्हें तत्काल रक्त की आवश्यकता थी। स्थिति की जानकारी मिलते ही आनंद शंकर अस्पताल पहुंचे और अपनी दूसरी रक्तदान कर मरीज को एक यूनिट रक्त उपलब्ध कराया।
इस अवसर पर आनंद शंकर ने कहा,
“जब तक इस शरीर में रक्त की एक-एक बूंद और जीवन की एक-एक सांस शेष है, तब तक मैं हर उस इंसान के साथ खड़ा रहूंगा जो मुश्किल में है। मैं इंसान को केवल जाति, धर्म या वर्ग के चश्मे से नहीं देखता — मेरे लिए सबसे बड़ा धर्म इंसानियत है। जीवन भर मैं तन-मन और कर्म से जरूरतमंदों की सेवा करता रहूंगा।”
रक्तदान के दौरान के संस्थापक सदस्य संतोष यादव, कट्टर पप्पू वादी छात्र नेता सह युवा समाजसेवी राजा कुमार तथा अस्पताल में कार्यरत आशीष यदुवंशी मौजूद रहे। सभी की उपस्थिति में विधिवत प्रक्रिया पूरी कर पीड़ित मरीज को रक्त उपलब्ध कराया गया।
इस सराहनीय पहल से अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों ने आनंद शंकर की प्रशंसा की और उनके इस कार्य को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।