हाजीपुर। वैशाली थाना पर महिला एसआई एवं होमगार्ड के जवान के साथ मारपीट एवं सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के मामले में पुलिस ने मुजफ्फरपुर की दो महिला के विरुद्ध प्राथमिकी कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है।
थाना पर हंगामा करने महिला पुलिसकर्मी होमगार्ड के जवान के साथ मारपीट एवं एक पुलिस पदाधिकारी के पिस्टल छिनतई के आरोप में मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुर वार्ड नंबर 6 सोनार पट्टी निवासी राजा सिंह की पत्नी बबीता देवी उसकी बहन मुजफ्फरपुर जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र के रतनपुर माधोपुर निवासी बिदा राम की पत्नी संजू देवी के विरुद्ध प्राथमिकी कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है।
यह जानकारी वैशाली थाना अध्यक्ष राज कुमार ने दी। उन्होंने कहा कि थाना पर तोड़फोड़ हंगामा करने के मामले में दो महिला को जेल भेज दिया गया है।
होटल से तीन महिलाओं को लेकर आई थी पुलिस
गौरतलब हो कि बीते दिनों होटल में पुलिस ने रेस्क्यू कर बबीता देवी सहित अन्य तीन महिलाओं को लाया। तीनों को सिरिसता में बंद कर देखभाल की जिम्मेदारी एसआई नीतू कुमारी एवं महिला चौकीदार को दी गई।
बबीता देवी की बड़ी बहन मिलने के बहाने आकर बातचीत करने लगी और बाहर ले जाने का प्रयास किया। विरोध करने पर दोनों बहनों ने हंगामा किया। एसआई नीतू कुमारी ने दोनों बहनों के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है।
बात करते करते बाहर लेकर जाने लगी
उन्होंने बताया कि बीते मंगलवार की सुबह बबीता कुमारी की बड़ी बहन संजू देवी अपनी बहन बबीता देवी से मिलने के लिए आयी तो उनको उनकी बहन बबीता देवी से मिलने दिया गया तो वे अपनी बहन बबीता देवी को बात करते करते लेकर बाहर जाने लगी तो मेरे द्वारा एवं सिरिस्ता में काम कर रहे चौकीदार के द्वारा बाहर जाने से मना किया गया तो संजू देवी उग्र होकर मेरे साथ अभद्र व्यवहार एवं गाली-गलौज करने लगी।
गाली-गलौज करने से मना किया गया तो और जोर जोर से गाली-गलौज करते करते मेरा बाल पकड़कर नीचे गिरा दी तथा मेरा वर्दी फाड़ दी साथ ही थाना सिरिस्ता में रखे टेबल-बेंच एवं अन्य सरकारी कागजात को फेंकने लगी तथा बबीता कुमारी भी अपनी बड़ी बहन के साथ-साथ गाली-गलौज करने लगी तथा सीसी टीएन कक्ष में लगे सीसीटीवी से संबंधित तार को नोच दिये, जिससे थाना सिरिस्ता से संबंधित कार्य बाधित हो गया।
अभद्र व्यवहार एवं मारपीट करने का आरोप
थाना सिरिस्ता में बैठे पुलिस अवर निरीक्षक दीपक कुमार का पिस्टल छीनने लगी तो आवेदन देने आये आगंतुक मृत्युंजय सिंह उर्फ मुन्ना सिंह पिता स्व. हरिद्वार सिंह ग्राम, चांदी थाना-काजीपुर सदर जिला-वैशाली एवं काम कर रहे अन्य कर्मियो के द्वारा बीच-बचाव करने का प्रयास किया गया तो बबीता देवी एवं संजू देवी उन लोगों के साथ भी अभद्र व्यवहार एवं मारपीट करने लगी।
तब तक बबीता कुमारी एवं उनकी बड़ी बहन थाना बाहर निकलकर थाना परिसर में लगे सीमेंटेड गमला को तोड दिये तथा सीमेंटेड गमला के टूटे हुए भाग को जान मारने की नियत से मेरे होमगार्ड के जवान अमरजीत कुमार तथा मेरे साथ काम कर रहे अन्य कर्मीयों के उपर चलाने लगी, जिससे मैं एवं अमरजीत कुमार जख्मी हो गये।
तत्पश्चात थाना में कार्यरत अन्य पुलिस कर्मी आये और बीच-बचाव कर किसी तरह से उक्त दोनो महिला को कब्जे में लिये तथा मेरा होमगार्ड के जवान अमरजीत कुमार को इलाज हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र वैशाली पहुंचाया गया।