ट्रैप टीम का किया गया गठन
शिकायत मिलने के बाद SVU ने पहले गुप्त सत्यापन कराया. आरोप सही पाए जाने पर ट्रैप टीम का गठन किया गया. पुलिस उपाधीक्षक बिंदेश्वर प्रसाद और सुधीर कुमार के नेतृत्व में धावा दल तैयार किया गया. मंगलवार को मुजफ्फरपुर में पूरी योजना के साथ कार्रवाई की गई.
जैसे ही ड्राइवर रामबाबू राय ने परिवादी से रिश्वत की रकम ली, पहले से घात लगाए टीम ने दोनों को दबोच लिया. मौके पर केमिकल टेस्ट भी किया गया. इसमें लेन-देन की पुष्टि हुई. पूरी कार्रवाई के दौरान टीम ने आवश्यक साक्ष्य भी जुटाए.
दोनों के खिलाफ FIR दर्ज
इस मामले में पटना निगरानी थाना में कांड संख्या 06/26 दर्ज किया गया है. दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. फिलहाल दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
एक महीने पहले गिरफ्तार हुए थे जिला कृषि पदाधिकारी
एक महीने पहले ही मुजफ्फरपुर के तत्कालीन जिला कृषि पदाधिकारी सुधीर कुमार को 18 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया था. उनके बाद हिमांशु कुमार को जिला कृषि पदाधिकारी का प्रभार दिया गया था. अब लगातार दूसरी कार्रवाई से कृषि विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं.
SVU की टीम अब आरोपियों की संपत्ति और अन्य ठिकानों की भी जांच कर रही है. आय से अधिक संपत्ति की भी पड़ताल की जाएगी. इस कार्रवाई के बाद जिले में हड़कंप मचा हुआ है.