Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा में उत्पाद विभाग की छापेमारी: 80.79 लीटर विदेशी शराब के साथ मधेपुरा का तस्कर गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, February 21, 2026

सहरसा में उत्पाद विभाग की छापेमारी: 80.79 लीटर विदेशी शराब के साथ मधेपुरा का तस्कर गिरफ्तार

 सहरसा में उत्पाद विभाग की छापेमारी: 80.79 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार 

सहरसा। गुप्त सूचना के आधार पर मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम ने शुक्रवार को सदर थाना क्षेत्र के इस्लामिया चौक, वार्ड 16/19 स्थित एक घर में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया।

उत्पाद निरीक्षक संजीत कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान मधेपुरा जिले के ग्वालपाड़ा वार्ड संख्या-7 निवासी सतीश कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया। मौके से कुल 80.790 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। जब्त शराब विभिन्न ब्रांड और अलग-अलग मात्रा की 167 बोतलों में थी, जिसकी बाजार कीमत करीब दो लाख रुपये आंकी गई है।

उत्पाद विभाग की टीम ने बरामद शराब को जब्त कर लिया है तथा गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ मद्यनिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

छापेमारी दल में एएसआई अविनाश कुमार, बौआ लाल राय सहित उत्पाद विभाग के अन्य जवान शामिल थे।