Kosi Live-कोशी लाइव सूरज बिहारी हत्याकांड में बड़ा कदम: फरार 7 अभियुक्तों की कुर्की का कोर्ट ने दिया आदेश - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, February 4, 2026

सूरज बिहारी हत्याकांड में बड़ा कदम: फरार 7 अभियुक्तों की कुर्की का कोर्ट ने दिया आदेश

हेडलाइन:
सूरज बिहारी हत्याकांड में बड़ा कदम: फरार 7 अभियुक्तों की कुर्की का कोर्ट ने दिया आदेश

पूर्णिया।
मरंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत बसंत विहार कॉलोनी में 27 जनवरी 2026 को हुए सूरज कुमार (पिता– जवाहर यादव, निवासी चौहान टोला, वार्ड संख्या 38, थाना सदर, जिला पूर्णिया) की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कांड में फरार चल रहे सात अभियुक्तों के खिलाफ माननीय न्यायालय ने कुर्की का आदेश जारी कर दिया है।

घटना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर SIT ने 29 जनवरी 2026 को STF पूर्णिया के सहयोग से कार्रवाई करते हुए घटना में प्रयुक्त तीन मोटरसाइकिल जब्त की। साथ ही विशाल कुमार (उम्र 20 वर्ष, पिता श्रवण दास, निवासी बंगाली लालगंज, थाना मरंगा) को एक देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में मरंगा थाना में अलग से कांड दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी के बावजूद अभियुक्तों के फरार रहने के कारण आज दिनांक 03 फरवरी 2026 को सभी फरार अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय से कुर्की का आदेश प्राप्त किया गया है।

कांड में फरार अभियुक्तों की सूची:

  1. ब्रजेश सिंह (27 वर्ष)
  2. राज सिंह उर्फ नंदू सिंह (24 वर्ष)
    – दोनों पिता: स्व. पुरुषोत्तम सिंह, निवासी बसंत विहार, नेवालाल चौक, थाना मरंगा, जिला पूर्णिया
  3. स्नेहिल दा उर्फ स्नेहिल ठाकुर (24 वर्ष)
  4. आदित्य ठाकुर (18 वर्ष)
    – दोनों पिता: अभिनंदन ठाकुर, निवासी रतनपुरा, थाना खरीक, जिला नवगछिया; वर्तमान पता: शिवनगर वार्ड संख्या 10, बसंत विहार, थाना मरंगा, जिला पूर्णिया
  5. अमन सिंह (23 वर्ष), पिता– स्व. युगल किशोर सिंह, निवासी नौडीहा, थाना रजिगंज, जिला गया; वर्तमान पता– छठ पोखर माघी कॉलोनी, वार्ड संख्या 26, थाना सहायक खजांची, जिला पूर्णिया
  6. रजनीश सिंह (38 वर्ष), पिता– पुष्कर सिंह, निवासी मदरौनी, थाना रंगरा, जिला नवगछिया; वर्तमान पता– लालगंज वार्ड संख्या 01, 36–40 रोड, बसंत विहार, थाना मरंगा, जिला पूर्णिया
  7. ऐशु सिंह उर्फ अंशु सिंह (21 वर्ष), पिता– संजीव कुमार सिंह, निवासी संझा घाट वार्ड संख्या 03, थाना मीरगंज, जिला पूर्णिया; वर्तमान पता– बसंत विहार, वार्ड संख्या 01, नेवालाल चौक, थाना मरंगा, जिला पूर्णिया

पुलिस ने बताया कि फरार अभियुक्तों के घरों पर शीघ्र ही कुर्की की कार्रवाई पूरी कर माननीय न्यायालय में आरोप पत्र समर्पित किया जाएगा।