Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन सतर्क की बड़ी कार्रवाई: पुरबिया एक्सप्रेस से 60 बोतल शराब बरामद, कोच अटेंडेंट गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, February 22, 2026

सहरसा रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन सतर्क की बड़ी कार्रवाई: पुरबिया एक्सप्रेस से 60 बोतल शराब बरामद, कोच अटेंडेंट गिरफ्तार

🚨 सहरसा रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन सतर्क की बड़ी कार्रवाई: पुरबिया एक्सप्रेस से 60 बोतल शराब बरामद, कोच अटेंडेंट गिरफ्तार


सहरसा रेलवे स्टेशन पर पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन सतर्क” के तहत बड़ी कार्रवाई की गई। 21 फरवरी 2026 को शाम करीब 7:39 बजे के अंतर्गत (आरपीएफ) की टीम ने पर जांच के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा।

जांच के दौरान (ट्रेन संख्या 15280) के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर पहुंचने के बाद मनीष कुमार (26 वर्ष), निवासी बेलहा थाना सौर बाजार जिला सहरसा को हिरासत में लिया गया। उसने खुद को ट्रेन के कोच H/1 का कोच अटेंडेंट बताया।

आरपीएफ टीम ने उसके पिट्ठू बैग की तलाशी ली, जिसमें से 60 बोतल (प्रत्येक 180 मिलीलीटर) Mountain OKK Premium Grain Whisky बरामद हुई। सभी बोतलें राजस्थान निर्मित थीं और बिहार में प्रतिबंधित हैं।

बरामद शराब की कुल मात्रा 10.8 लीटर है। प्रत्येक बोतल की अनुमानित कीमत लगभग 110 रुपये बताई गई, जिसके अनुसार कुल मूल्य करीब 6,600 रुपये आंका गया।

मौके पर गवाहों की मौजूदगी में कार्रवाई पूरी कर जब्त शराब के साथ अभियुक्त को मद्य निषेध थाना सहरसा को सौंप दिया गया। पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।