खगड़िया में अवैध मिनीगन फैक्ट्री का उद्भेदन, पांच कारिगर गिरफ्तार – भारी मात्रा में हथियार बरामद
पूरी खबर:
खगड़िया। बिहार में अवैध हथियार कारोबार पर नकेल कसते हुए बिहार एसटीएफ और खगड़िया जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सोमवार 01 दिसंबर 2025 को संयुक्त टीम ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गंगा दियारा इलाके में छापेमारी कर अवैध मिनीगन फैक्ट्री का खुलासा किया। मौके से हथियार बनाने में संलिप्त पाँच कारिगरों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है—
1️⃣ मो. वसीम, पिता मो. नियाजुल, साकिन मिर्जापुर बरदह, थाना मुफस्सिल, जिला मुंगेर
2️⃣ मो. तमरेज, पिता मो. मुस्ताक, साकिन मिर्जापुर बरदह, थाना मुफस्सिल, जिला मुंगेर
3️⃣ मो. फिरोज उर्फ रिंकू, पिता मो. मुस्ताक, साकिन मिर्जापुर बरदह, थाना मुफस्सिल, जिला मुंगेर
4️⃣ मो. अफताब उर्फ डल्लू, पिता मो. इस्लाम, साकिन मिर्जापुर बरदह, थाना मुफस्सिल, जिला मुंगेर
5️⃣ उमेश कुमार यादव, पिता गणपत यादव, साकिन तौफिर, थाना मुफस्सिल, जिला मुंगेर
पुलिस ने मौके से हथियार बनाने वाले औजारों के साथ तैयार और अधनिर्मित अवैध आग्नेयास्त्रों का जखीरा बरामद किया है।
बरामद हथियार एवं उपकरण
🔹 देशी पिस्तौल – 04
🔹 देशी कट्टा – 01
🔹 .315 एमएम के जिंदा कारतूस – 04
🔹 मैगजीन – 10
🔹 बेस मशीन – 05
🔹 ड्रिल मशीन – 02
🔹 भारी मात्रा में हथियार निर्माण उपकरण
एसटीएफ के अधिकारियों के अनुसार मुंगेर का यह गिरोह लंबे समय से गंगा दियारा क्षेत्र में हथियार निर्माण कर विभिन्न जिलों में सप्लाई कर रहा था। छापेमारी के दौरान फैक्ट्री में और भी कई महत्वपूर्ण उपकरण मिले हैं, जो बड़े पैमाने पर गैरकानूनी हथियार बनाने की पुष्टि करते हैं।
पूरे मामले में मुफस्सिल थाना में कांड दर्ज कर सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि इनके नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा हथियारों की सप्लाई कहाँ-कहाँ होती थी।
पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।