Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:अंचल का नाजिर घूस लेते गिरफ्तार, टीम को देखते सीओ फरार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, December 19, 2025

BIHAR:अंचल का नाजिर घूस लेते गिरफ्तार, टीम को देखते सीओ फरार

विजिलेंस के हत्थे चढ़ा रिश्वतखोर लिपिक, मुजफ्फरपुर के मोतीपुर अंचल कार्यालय में था तैनात
पटना : मुजफ्फरपुर में निगरानी विभाग की टीम ने रंगेहाथ रिश्वत लेते लिपिक को गिरफ्तार किया है। जिले के मोतीपुर अंचल में तैनात आरोपी लिपिक की पहचान श्याम चन्द्र किशोर के नाम से की गयी है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को अंचल कार्यालय में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो यानि विजिलेंस की टीम ने आठ हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। एलपीसी यानि लैंड पजेशन सर्टिफिकेट बनाने के लिए आठ हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।

पीड़ित के शिकायत पर हुई कार्रवाई, सर्किट हाउस में पूछताछ जारी

जानकारी के अनुसार एलपीसी बनाने के लिए आठ हजार की डिमांड करने पर पीड़ित ने पटना स्थित निगरानी विभाग में इसकी शिकायत की। जिसके बाद विभाग ने लिपिक को पकड़ने के लिए एक स्पेशल टीम का गठन किया है। शुक्रवार को पीड़ित द्वारा लिपिक को रिश्वत की तय रकम मिलते ही विजिलेंस की टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। फिलहाल अंचल लिपिक श्याम चंद्र किशोर से विभाग की टीम सर्किट हाउस में पूछताछ कर रही है। आगे की कार्रवाई के लिए लिपिक श्याम को कोर्ट में पेश किया जायेगा।