Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा में चौकीदार पर लड़की से दुष्कर्म का आरोप, दिवाली की रात ग्रामीणों ने पकड़ा — पुलिस जांच में जुटी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, October 25, 2025

सहरसा में चौकीदार पर लड़की से दुष्कर्म का आरोप, दिवाली की रात ग्रामीणों ने पकड़ा — पुलिस जांच में जुटी

सहरसा में चौकीदार पर लड़की से दुष्कर्म का आरोप, दिवाली की रात ग्रामीणों ने पकड़ा — पुलिस जांच में जुटी

सहरसा जिले में दिवाली की रात एक चौकीदार पर लड़की से दुष्कर्म का आरोप लगा है। यह सनसनीखेज मामला जिले के एक ग्रामीण इलाके से सामने आया है, जहां दीपावली की खुशियों के बीच इंसानियत को शर्मसार करने वाली यह घटना घटित हुई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, गांव में तैनात चौकीदार ने दिवाली की रात एक युवती को अकेला पाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना का पता चलते ही ग्रामीणों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद ग्रामीणों ने चौकीदार को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पीड़िता को चिकित्सीय जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं, आरोपी से पूछताछ जारी है।

ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी चौकीदार पर पहले भी अनुशासनहीनता के आरोप लग चुके हैं, लेकिन इस बार उसने सारी हदें पार कर दीं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। मेडिकल रिपोर्ट और पीड़िता के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।


पूरी खबर यहाँ पढें

सहरसा में चौकीदार पर युवती से दुष्कर्म का प्रयास और छेड़खानी का आरोप, महिला थाना में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

सहरसा। संवाददाता।
जिले के बनमा इटहरी थाना क्षेत्र में एक दूसरे समुदाय की युवती ने बनमा थाना में पदस्थापित चौकीदार राजेश पासवान पर छेड़खानी और दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

मामले को लेकर युवती के परिजनों ने 21 अक्टूबर को महिला थाना सहरसा में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी। आवेदन के आधार पर महिला थाना प्रभारी ज्योति कुमारी ने पीड़िता के बयान दर्ज कर शुक्रवार को पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पीड़िता के परिजनों ने बताया कि उनकी पुत्री रोजाना बहियार (खेत) में घास काटने जाती थी। इसी दौरान चौकीदार राजेश पासवान और रामजी पासवान ने मौका पाकर उसके साथ छेड़खानी और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। जब युवती ने इसका विरोध किया, तो वह किसी तरह घर लौट आई और घटना की जानकारी परिजनों को दी।

परिजनों का कहना है कि जब वे समाज के लोगों के साथ आरोपियों से बात करने पहुंचे, तो रामजी पासवान और रंजीत पासवान ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें भगा दिया। उन्होंने यह भी बताया कि करीब 15 दिन पहले भी चौकीदार राजेश पासवान ने दिन के दो बजे बहियार में युवती के साथ दुष्कर्म किया था, लेकिन आरोपी ने धमकाकर उसे चुप रहने के लिए मजबूर कर दिया था।

इसके बाद 20 अक्टूबर की रात करीब 11:35 बजे आरोपी चौकीदार फिर से पीड़िता के घर पहुंचा और दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए और गांववालों ने राजेश पासवान की जमकर पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल चौकीदार फिलहाल सदर अस्पताल में इलाजरत है।

महिला थाना अध्यक्ष ज्योति कुमारी ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई जारी है।