Kosi Live-कोशी लाइव SUPAUL/भपटियाही में 316 किलो गांजा बरामद, महिला तस्कर गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, September 12, 2025

SUPAUL/भपटियाही में 316 किलो गांजा बरामद, महिला तस्कर गिरफ्तार

अनुमानित कीमत 40 लाख से अधिक, पुलिस ने तीन तस्कर पर दर्ज किया मामला सरायगढ़. भपटियाही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को दो अलग-अलग घरों से 316.4 किलोग्राम गांजा जब्त किया है.

थानाध्यक्ष संजय दास ने बताया कि पुलिस ने छापेमारी के दौरान वार्ड नंबर सात निवासी नूनू देवी के घर के पीछे रखे प्लास्टिक बोरे से तीन पैकेट गांजा बरामद किया, जिसका वजन 106.1 किलोग्राम निकला. वहीं, पड़ोसी श्यामू शर्मा के आंगन से छह बोरे में भरा 210.3 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया. इस प्रकार 316.4 किलोग्राम गांजा पुलिस ने जब्त किया. मौके से 45 वर्षीय नूनू देवी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया. पुलिस ने बताया कि गांजा तस्करी में नूनू देवी, श्यामू शर्मा और विनोद मंगरदैता की संलिप्तता पाई गई है. तीनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट धारा 50 के तहत भपटियाही थाना कांड संख्या 194/25 दर्ज किया गया. गिरफ्तार नूनू देवी को जेल भेज दिया गया है. बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 40 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है.