सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुलिन्दाबाद में शुक्रवार को दिनदहाड़े 14 वर्षीय किशोर को गोली मार दी गई। गोली सीने में लगने से घायल किशोर को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान मोहम्मद शमशेर के रूप में हुई है। परिजनों ने पड़ोसी पर ही गोली मारने का आरोप लगाया है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।