सहरसा में बुधवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। 19 वर्षीय छात्र निरंजन कुमार झा ने डिप्रेशन की हालत में सल्फास की गोली खा ली। गंभीर हालत में परिजन उसे आनन-फानन में इलाज के लिए एक निजी क्लिनिक ले गए, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
कौन था मृतक
मृतक की पहचान जलई थाना क्षेत्र के आरापट्टी वार्ड नंबर 8 निवासी प्रमोद झा के पुत्र निरंजन कुमार झा के रूप में हुई है। वह बीए का छात्र था और पढ़ाई के साथ-साथ आगे की तैयारी कर रहा था।
डिप्रेशन में था निरंजन
स्थानीय लोगों के अनुसार, निरंजन पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव और डिप्रेशन में था। हालांकि परिजन इस बारे में कुछ भी कहने से बच रहे हैं। घटना के बाद परिवारजन खामोश हैं और गम में डूबे हुए हैं।
मौत की खबर से मचा मातम
जैसे ही निरंजन की मौत की जानकारी गाँव में पहुँची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। लोगों की भीड़ उसके घर पर जुट गई। परिजन बार-बार बेहोश हो रहे थे और पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।