सहरसा के बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र में एक ठेकेदार को स्मैक का नशा करने वाले युवकों ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना बनमा चौक के पास की है। घायल ठेकेदार साजन कुमार साहनी (25) का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित से पुलिस से निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
साजन सहुरिया पंचायत के हरा-हरी गांव का रहने वाला है। उसने बताया कि शनिवार को गांव के नीतीश यादव, मनीष यादव और गौतम महतो स्मैक का नशा कर रहे थे। साजन ने उन्हें ऐसा करने से रोका। इस पर तीनों ने साजन के छोटे भाई और मां के साथ मारपीट की और गालियां दीं। जिसमे उनकी मां मीना देवी और उनका छोटा भाई राजन को हल्की चोटिल हुए।
मजदूरों के साथ जा रहा था सहरसा स्टेशन
साजन दिल्ली में मजदूरों को ले जाने का काम करता है। रविवार को वह पांच मजदूरों के साथ टेम्पो में सहरसा स्टेशन जा रहा था। बनमा चौक के पास इन युवकों ने उसकी गाड़ी रुकवाई। रॉड से उसका सिर फोड़ दिया। आरोप है कि युवकों ने उसके रुपए, मोबाइल और सोने का लॉकेट भी छीन लिया।
साजन ने घटना की सूचना पुलिस को फोन पर दी है। पुलिस ने पहले इलाज कराए।बनमा ईटहरी थाना प्रभारी खुशबू कुमारी ने मामले मे आवश्यक कार्रवाई किया जायेगा।