Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर:महिला की मौत, लोगों ने NH-106 पर किया जोरदार प्रोटेस्ट - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, September 21, 2025

मधेपुरा में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर:महिला की मौत, लोगों ने NH-106 पर किया जोरदार प्रोटेस्ट

मधेपुरा में रविवार को एक ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी को रौंद दिया, जिसमें पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पति को हल्की चोटें आई है। घटना मधेपुरा सिंहेश्वर मुख्य मार्ग NH-106 पर बिजली ऑफिस के सामने की है। मृतका की पहचान सहरसा जिले के सौर बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत कांप मधेपुरा टोला निवासी पवन यादव की पत्नी मिला देवी (50) के रूप में हुई।

बाइक से सिंहेश्वर पूजा करने जा रही थीं

घटना सुबह करीब 11 बजे की है। बताया गया कि मिला देवी अपने पति पवन यादव के साथ बाइक से गांव से सिंहेश्वर पूजा करने जा रही थी। इसी दौरान मधेपुरा-सिंहेश्वर मार्ग स्थित बिजली बोर्ड के पास पीछे से आ रहे एक रसोई गैस लदे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही महिला सड़क पर गिर पड़ीं और ट्रक का चक्का सीधे उनके सिर पर चढ़ गया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति बाल-बाल बच गए।

स्थानीय लोगों ने सड़क पर लगाया जाम। - Dainik Bhaskar
स्थानीय लोगों ने सड़क पर लगाया जाम।

ट्रक को जब्त कर लिया, शव को पोस्टमार्टम को भेजा

दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोग आक्रोशित हो उठे। गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना मिलते ही सदर थाना अध्यक्ष विमलेंदु कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित लोगों को समझाकर जाम हटवाया। सदर थानाध्यक्ष ने बताया कि मौके से ट्रक को जब्त कर लिया है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।