कोशी लाइव
घेलाढ से पप्पू मेहता की रिपोर्ट
घेलाढ (मधेपुरा ) घेलाढ प्रखंड कृषि कार्यालय में बुधवार को नए बीएओ पूजा कुमारी में अपना पद भार ग्रहण किया।पूर्व बीएओ बिनोद कुमार ने सभी कृषि कर्मियों के समक्ष नए बीएओ को प्रभार दिए।इस मौके पर नए बीएओ पूजा कुमारी ने कहा कि किसानों का कार्य प्राथमिकता के साथ किया जाएगा।उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजना को धरातल पर उतरना हमारी प्राथमिकता होगी। उन्होंने सभी कृषि कर्मियों से सहयोग करने की अपील किया। इस मौके पर पूर्व बीएओ बिनोद कुमार ने कहा मेरे कार्यकाल में सभी कर्मियों का भरपूर सहयोग रहा ।मौके पर उपस्थित सभी कर्मियों ने नए बीएओ का स्वागत किया।इस मौके पर कृषि समन्वयक आशीष कुमार चंदशेखर सिंह एटीएम गिरीश नंदन किसान सहलाकर सह संघ के जिला प्रवक्ता राजेश कुमार जयप्रकाश कुमार बिपिन कुमार नीलानंद कुमार विजय कुमार नंदकिशोर कुमार लेखापाल अंजित कुमार सिंह कार्यपालक सहायक बुलबुल कुमारी समेत सभी कर्मी तथा प्रखंड क्षेत्र के उर्वरक विक्रेता मौजूद थे।