Kosi Live-कोशी लाइव लालू ने दरगाह पर की चादरपोशी, BJP नेता बोले- शंकर जी को कभी जल चढ़ाते; JDU भी गर्म - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, September 12, 2025

लालू ने दरगाह पर की चादरपोशी, BJP नेता बोले- शंकर जी को कभी जल चढ़ाते; JDU भी गर्म

चुनावी बिहार से सियासत से जुड़ी अहम खबर है। राष्ट्रीय जनता दल(राजद) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने पटना में हाईकोर्ट दरगाह पर शुक्रवार को चारदपोशी की। दरगाह के उर्स मुबारक के मौके पर लालू यादव अपने कुनबे के साथ पहुंचे और चादर चढ़ाकर राज्य में सुख शांति के लिए दुआएं मांगी। लालू प्रसाद की इस गतिविधि पर राजनीति गर्म हो गई है। बीजेपी और जदयू ने इसे तुष्टिकरण की राजनीति करार दिया है।

शुक्रवार को लालू प्रसाद यादव ने हाईकोर्ट दरगाह पर समाज में अमन चैन के लिए चादरपोशी की। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर किया। कहा कि उर्स के मुबारक मौके पर पटना हाई कोर्ट दरगाह में चादरपोशी कर प्रदेश में लोगों के बीच मेल-जोल, प्रेम, शांति, तरक्की और सद्भाव के लिए दुआ मांगी। लेकिन, लालू यादव कुछ करें और उस पर राजनीति नहीं ऐसा हो नहीं सकता। तस्वीरें सामने आते ही सियासी खलबली मच गई।

ये भी पढ़ें:

बीजेपी प्रवक्ता रामसागर सिंह ने कहा कि लालू प्रसाद और उनका कुनबा राजनीति में चादरपोशी के लिए जाना जाता है। उन्होंने कभी शंकर भगवान को जल नहीं चढ़ाया। राजनीति के हरा रंग दे दिया। इन्हें भगवा रंग से चिढ़ है। उनका यह कदम एक विशेष समुदाय को खुश करने की कवायद है। हमेशा से तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। लेकिन बिहार की जनता ने इन्हें नकार कर घर बैठा दिया है।


जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि चादरपोशी का सबको अधिकार है। लेकिन कौन सा मन्नत मांगने गए हैं। ऊपर से आम आवाम की बात करते हैं लेकिन अंदर से मन्नत है कि बेटा को मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित कर दिया जाए। ये तो पूजा पाठ के भारी विरोधि रहे हैं। इन दिनों बदल गए हैं। गया जी में पिंडदान करने भी गए थे। लेकिन इससे कोई फायदा नहीं मिलने वाला है। अपने गांव में कब्रिस्तान की घेराबंदी तक नहीं कर पाए। वह काम हमारी सरकार ने किया।