बिहार के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने ऑफिस अटेंडेंट के 3727 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। मैट्रिक पास या इसके समकक्ष शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं।
यह भर्ती बिहार में स्थायी नौकरी पाने का एक बड़ा मौका है।
आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियाँ:
आवेदन ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार BSSC की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन भरने की अंतिम तिथि 26 सितंबर 2025 है, इसलिए उम्मीदवारों को जल्द से जल्द आवेदन करना चाहिए।
पदों की संख्या और वेतन:
इस भर्ती में कुल 3727 पद रिक्त हैं। चयनित उम्मीदवारों को लेवल-I के तहत वेतन मिलेगा। यह पूरी तरह से फुल-टाइम नौकरी है।
आयु सीमा:
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा अधिकतम 37 वर्ष रखी गई है। आयु की गणना अंतिम तिथि के अनुसार की जाएगी।
चयन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों का चयन परीक्षा, और दस्तावेज़ सत्यापन के के आधार पर होगी। इसके बारे में किसी भी तरह की जानकारी के लिए नोटिश पढ़ें।
आवेदन शुल्क:
UR / BC / EBC (पुरुष बिहार निवासी) के लिए ₹540/-, SC / ST / PwD (केवल बिहार निवासी) के लिए ₹135/-, सभी महिला उम्मीदवार (केवल बिहार डोमिसाइल) के लिए ₹135/-, बिहार के बाहर के सभी उम्मीदवार के लिए ₹540/-
कैसे करें आवेदन:
उम्मीदवार को BSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा। आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ना आवश्यक है ताकि सभी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, और अन्य नियमों की जानकारी सही तरीके से मिल सके।