बिहार के अररिया में स्मैक पीने से करने पर स्मैकरों ने तेजाब से हमला कर दिया। इस हमले में एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना अररिया आरएस थाना क्षेत्र के धामा पंचायत के मटियारी वार्ड संख्या एक में हुई। घटना के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों और परिजनों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया गया।
घायलों में कुछ लोगों के आंखों में तेजाब का छींटा पड़ने की वजह से उसे अररिया के ही महादेव चौक स्थित आंखा अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया। जहां उपचार के बाद में सभी को फिर सदर अस्पताल में शिफ्ट किया गया। घायलों में तीन लोगों की स्थिति नाजुक बतायी जा रही है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस एक्टिव हुई और धामा मटियारी पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
घायलों में सुबोध यादव, पंकज यादव, नवीन यादव, दीपक यादव, सिंटू यादव, कुमोद यादव, मुनीलाल यादव, रंजीत यादव, प्रेम सागर आदि शामिल है। धाम पंचायत के पैक्स अध्यक्ष मनीष यादव ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद अररिया आरएस थाना पुलिस के साथ-साथ टाउन थाना, सिमराहा थाना पुलिस और एसडीपीओ सुशील कुमार मटियारी पहुंचकर मामले की तहकीकात की और घायलों के परिजनों से घटना की जानकारी ली।
पैक्स अध्यक्ष मनीष यादव ने बताया कि बुधवार की देर शाम गांव के रंजीत यादव के कामत पर बैठकर कुछ युवक स्मैक पी रहा था। इसी दौरान रंजीत यादव अपनी भैंस लेकर कामत के सामने से घर लौट रहा था। कामत पर एक साथ कई मोबाइल की रौशनी देखने के बाद रंजीत यादव गया तो देखा कि चार-पांच युवक स्मैक पी रहा है। मना करने के बाद युवकों ने रंजीत यादव से उलझ गया और उनके साथ हाथापाई भी किया। इसके बाद रंजीत घर लौट गया। इसकी जानकारी जब पड़ोसियों को मिली तो वे लोग उन युवकों के घर के समीप पहुंचे।
बातचीत के दौरान युवकों ने किसी तरह से कमरे के दरवाजे को बंद कर दिया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों पर सुरेंद्र साह का बेटा महेश साह व महिला सहित अन्य लोगों ने तेजाब से हमला कर दिया। इसके बाद सभी को इलाज के लिए कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद से ही गांव में दहशत का माहौल है। घटना के बाद से ही आरएस थाना पुलिस मटियारी पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण करने में जुटी है।
बोले एसपी
इधर एसपी अंजनी कुमार ने कहा कि तेजाब हमले में घायल सभी का इलाज चल रहा है।एसडीपीओ अररिया इस मामले की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।