Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा में रास्ते पर ईंट रखने को लेकर मारपीट:महिला समेत 5 लोग घायल - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, September 23, 2025

मधेपुरा में रास्ते पर ईंट रखने को लेकर मारपीट:महिला समेत 5 लोग घायल

मधेपुरा के गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत इटवा वार्ड संख्या तीन में मंगलवार को रास्ते में ईंट गिराने की बात को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस मारपीट की घटना में एक महिला समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार जख्मी चंदन कुमार राम अपने घर के पास रास्ते पर ईंट गिरवा रहे थे। इसी दौरान विपक्षी पक्ष के कर्मलाल मेहता, अनंत लाल मेहता, सत्यजीत आनंद उर्फ चंदन कुमार, अनिल कुमार समेत कई लोग लाठी-डंडे से लैस होकर वहां पहुंचे और चंदन कुमार राम पर हमला कर दिया।

उन्हें बचाने आए परिजनों और अन्य लोगों की भी बेरहमी से पिटाई कर दी गई। घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनमें भूलिया देवी, शंकर राम का सिर फट गया।

 - Dainik Bhaskar

स्थानीय लोगों के अनुसार विवाद के दौरान वहां मौजूद एक युवक ने पूरे मारपीट का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई

गम्हरिया थाना अध्यक्ष अकमल हुसैन ने बताया कि दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना की सूचना मिली है। हालांकि अब तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने पर पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करेगी।