Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा में वार्ड पार्षद प्रतिनिधि की उंगली टूटी, 2 घायल:2 पक्षों के बीच झड़प, दोनों ने एक-दूसरे पर लगाए आरोप - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, September 16, 2025

सहरसा में वार्ड पार्षद प्रतिनिधि की उंगली टूटी, 2 घायल:2 पक्षों के बीच झड़प, दोनों ने एक-दूसरे पर लगाए आरोप

सहरसा सदर थाना क्षेत्र के बटराहा में सोमवार की रात को दो पक्षों के बीच झड़प हुई। इस घटना में वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सिंकू कुमार सिन्हा और मोनू नाम का युवक घायल हुए। दोनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सहरसा सदर थाने की पुलिस अस्पताल पहुंचकर मामला के तहकीकात व कार्रवाई में जुटी है।

मोनू के परिजनों का कहना है कि वह ड्यूटी से घर लौट रहा था। इसी दौरान संतोष सिन्हा उर्फ फूटन और वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सिंकू कुमार सिन्हा ने उस पर हमला कर दिया।

वार्ड पार्षद प्रतिनिधि का उंगली टूटी। - Dainik Bhaskar
वार्ड पार्षद प्रतिनिधि का उंगली टूटी।

बाइक नहीं देने पर हमला का आरोप

दूसरी तरफ, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सिंकू सिन्हा का कहना है कि वे योजना के काम की देखरेख कर रहे थे। इस दौरान सुमन वर्मा के तीनों बेटे उनसे बाइक मांगने लगे। बाइक नहीं देने पर उन्होंने हमला कर दिया। इस हमले में उनकी उंगली टूट गई। सिंकू सिन्हा ने मोनू कुमार पर लूटपाट का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद से विरोधी उन्हें लगातार निशाना बना रहे हैं।

थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि यह आपसी विवाद का मामला है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।