Kosi Live-कोशी लाइव OMG😔 SUPAUL/मेला देखने गई चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, बच्ची की हालत नाजुक - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, August 18, 2025

OMG😔 SUPAUL/मेला देखने गई चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, बच्ची की हालत नाजुक

किशनपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के राजपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है । राजपुर पंचायत के नेमनमा गांव में एक 38 वर्ष युवक ने चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

बच्ची गंभीर हालत में मधेपुरा मेडिकल कॉलेज में भर्ती है।बताया जाता है की रविवार की रात एक दिल दहला देने वाला घटना प्रकाश में आया है। एक चार वर्षीय मासूम बच्ची के साथ 38 वर्ष के युवक द्वारा दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। इस जघन्य अपराध के बाद बच्ची की हालत गंभीर हो गई, जिसके कारण उसे सदर अस्पताल सुपौल से रेफर कर दिया गया।

जहा परिजनों ने बताया कि बच्ची का ईलाज मधेपुरा मेडिकल कॉलेज में इलाज रत है। जानकारी के अनुसार मासूम बच्ची की माता ने थाना में दिए आवेदन में कहा है कि रविवार को घर के समीप जन्माष्टमी मेला लगा हुआ था। इसी दौरान रविवार की रात लगभग साढे ग्यारह बजें में वार्ड 11बेलाडेडा निवासी मो नशीम 38 वर्ष ने मेरे मासूम बच्ची को मेला घूमने के बहाने से घर से ले गया था। कहा कि वे रिश्ते में ममरे ससुर लगेंगे। कहा वे मेरे घर आए और कहां की बच्ची को मेरे साथ मेला जाने दो मैं मेला घुमाकर मेले से खिलौने खरीद कर दे देगें,उसके बाद बच्ची को घर लेते आएंगे। बच्ची की माता ने बताया कि जब देर रात तक मेला से वापस घर नहीं लौटी तो, वे लोग घबरा गए । उसके बाद सभी लोग साथ मिलकर मेला में बच्ची को ढूंढने के लिए चले गए। इस दौरान मेला में ढूंढने के बाद मेला से बाहर सड़क पर आए तो नहर किनारे से मो नसीम अकेले मेला के तरफ आ रहा था। मैं अपनी बच्ची के बारे में उनसे पूछा तो उन्होंन ने बताया की बच्ची नहर के समीप बैठी हुई है। मासूम बच्ची की मां ने बताया कि मेला दिखाने के बहाने मेरी मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर मेला से बाहर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया है। अपराध के बाद बच्ची की हालत बिगड़ गई, और आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गया। उसके बाद बच्ची की माता वहा पहुंचे तो देखा कि उनके मासूम बच्ची खून से लथपथ और रो रही थी। बच्ची की हालत देख परिजनों के होश उड़ गए। आनन-फानन में परिजनों नें उसे सदर अस्पताल सुपौल भर्ती कराया। लेकिन मासूम की हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने मासूम को मेडिकल कॉलेज मधेपुरा रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि मासूम बच्ची का हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। उधर घटना के बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि परिजनों के सूचना के आधार पर आरोपी के मोबाइल नंबर से लोकेशन ट्रैक कर सदर प्रखंड के सुरतीपट्टी गांव से सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया है ,कहा कि आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद सदर एसडीपीओ शिवेंद्र कुमारअनुभवी और सुपौल से आए फॉरेंसिक टीम ने स्थल जांच कर परिजन से पूछताछ की। और पीड़ित बच्ची का कपड़े और आरोपी के अंदर वियर को लेकर फॉरेंसिक टीम जांच में जुट गए हैं। एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। केस दर्ज कर जेल भेज दिया जाएगा।