Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR/सौतेली मां संग बेटा कर रहा था अश्लील हरकत, पिता ने देखा लिया; हत्या कर गंगा में फेंका - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, August 14, 2025

BIHAR/सौतेली मां संग बेटा कर रहा था अश्लील हरकत, पिता ने देखा लिया; हत्या कर गंगा में फेंका

बिहार में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। बिहारशरीफ में एक पिता ने अपने बेटे की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि युवक अपनी सौतेली मां के साथ गंदी हरकत कर रहा था और पिता ने उसे ऐसा करते हुए देख लिया। जिसके बाद गुस्साए पिता ने बेटे की हत्या कर दी। हरनौत थाना क्षेत्र के बड़ी मुढ़ारी गांव में पिता ने ही बेटे की हत्या कर दी और कुछ लोगों की मदद से शव को गंगा में फेंक दिया। घटना तीन दिन पहले की है। मृतक श्याम राम का 23 वर्षीय पुत्र पिंटू कुमार है।

पिंटू की सौतेली मां का कहना है कि वह उसके साथ गलत हरकत करता था। पति ने देख लिया तो उसकी हत्या कर दी। पिंटू के नाना सहदेव राम ने हत्या की एफआईआर करायी है। पुलिस ने गंगा नदी में शव को खोजने का बहुत प्रयास किया पर अब तक लाश का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने आरोपित श्याम को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पत्नी नीलू देवी से भी पूछताछ की गयी है।ग्रामीणों की माने तो श्याम ने तीन शादियां की है।

पहली शादी 1999 में की। उससे पिंटू का जन्म हुआ। साल 2012 में पहली पत्नी ने आत्महत्या कर ली। उसी साल श्याम ने दूसरी शादी की। दो साल बाद वह घर छोड़कर चली गयी। इसके बाद 2014 में उसने नीलू से तीसरे शादी की। उससे दो बच्चे हैं। श्याम दिल्ली में काम करता है। कभी-कभी घर आता है। मुढ़ारी में पिंटू अपनी सौतेली मां के साथ रहता था। नीलू का कहना है कि पिंटू अक्सर उसके साथ गलत हरकत करता था। 10 अगस्त की रात भी पिंटू उसके साथ गलत हरकत करने का प्रयास कर रहा था। श्याम ने देखा तो विरोध किया।

इस बात पर बाप-बेटे के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान श्याम ने गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद अपने बड़े भाई शैलेन्द्र राम, दोस्त दीना साव व अपने एक चाचा की मदद से शव को एंबुलेंस में लादकर पटना जिला के अथमलगोला के पास गंगा नदी में फेंक दिया। थानाध्यक्ष अमरदीप कुमार ने बताया कि हत्या के बाद शव को गायब करने की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची थी। श्याम और उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी। उन्होंने हत्या की बात स्वीकार कर ली। श्याम को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपितों की तलाश जारी है।