विद्यालय के माननीय प्रधानाध्यापक महोदय ने बताया कि PM SHRI YOJNA के अंतर्गत आने के लिए खाता खुलवाना पड़ता है एवं निकटतम मध्य विद्यालय के कक्षा 6 - 8 का विलय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में होता है तत्पश्चात भवन निर्माण एवं बच्चों का स्थानांतरण होता है।। इस विद्यालय के लिए निकटतम उग्रतारा मध्य विद्यालय का चयन होना है जिसे उग्रतारा मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने रुकवा दिया है।।
वहीं प्रधानाध्यापक ने विद्यालय की अन्य गंभीर समस्याओं जैसे कि चाहरदीवारी नहीं होना, पीने के पानी का समुचित व्यवस्था नहीं होना, शिक्षा योग्य भवन का न होना आदि को बताया एवं ग्रामीणों से भी विद्यालय के विकास में योगदान देने की, शिक्षक - अभिभावक मीटिंग में आने एवं बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजने आदि की बात की।।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ग्रामीणों के सहयोग से हमारा विद्यालय जल्द ही एक आदर्श विद्यालय के रूप में जाना जाएगा।।
