Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA/सहरसा मे ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक के पेट में लगी गोली:डॉक्टर बोले-बाएं हिस्से में फंसी बुलेट - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, May 27, 2025

SAHARSA/सहरसा मे ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक के पेट में लगी गोली:डॉक्टर बोले-बाएं हिस्से में फंसी बुलेट

 

 

सहरसा सदर थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक साजिश के तहत 28 वर्षीय युवक को गोली मार दी गई। घटना उत्तरी न्यू कॉलोनी के चिल्ड्रन पार्क के पास की है। घायल युवक की पहचान सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के सुखासन गांव निवासी आशीष कुमार उर्फ जग्गा यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बदमाशों चिल्ड्रन पार्क के पास कई राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए।

जख्मी के परिजनों ने बताया कि रात करीब 9 बजे उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनके एक परिचित का सड़क दुर्घटना हुआ है। सहरसा सदर अस्पताल में देखने के बाद वह उत्तरी न्यू कॉलोनी में अपने रिश्तेदार के सरकारी क्वार्टर की ओर जा रहे थे।

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। - Dainik Bhaskar
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस।

घर के नजदीक पहुंचते ही अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। घटनास्थल से पुलिस ने दो खोखा को बरामद किया है।परिजन ने गोली लगने से जख़्मी आशीष को शहर के सूर्या क्लिनिक में भर्ती कराया गया है।

पंजरे में फंसी गोली

क्लिनिक के संचालक डॉ. विजय शंकर ने बताया कि उनके दाहिने पजरे में गोली लगी है, जो शरीर के बाएं हिस्से में जाकर फंस गई है। उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घायल के परिजन मीडिया से बात करने से बच रहे हैं। फिलहाल किस विवाद मे गोलीबारी किया गया इस बिन्दुओ पर पुलिस बारकी से तहकीकात मे लगी है।

सहरसा सदर एसडीपीओ आलोक कुमार, मुख्यालय डीएसपी कमलेश्वरी प्रसाद सिंह और सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार मौके पर पहुंच गए हैं। मुख्यालय डीएसपी कमलेश्वरी प्रसाद सिंह ने बताया कि घायल ने पुलिस को बताया कि पुराने विवाद के कारण यह हमला किया गया है। एफएसएल की टीम को बुलाया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।