राजेश कुमार पप्पू की रिपोर्ट।
घेलाढ( मधेपुरा) घेलाढ प्रखंड के कमलपुर गांव निवासी 56 वर्षीय शिक्षक अशोक कुमार मेहता का ब्रेन हेमरेज होने से निधन हो गया। वे सहरसा में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे।उनके निधन की खबर सुनकर गांव में शोक की लहर व्याप्त है।वह अपने पीछे तीन पुत्री तथा एक पुत्र को छोड़ गए है। निधन की जानकारी सुन कर परिजन का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।उनके भांजे पत्रकार पप्पू मेहता ने बताया कि मामा जी अशोक मेहता परिवार तथा समाज के रीढ़ थे।उनके आकस्मिक निधन होने से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।मामा जी सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़ कर रुचि लेते थे।वे मिलनसार ,लोकप्रिय ,मृदुभाषी थे।उनके निधन की खबर सुन कर बी एन मंडल विश्वविद्यालय के पूर्व रजिस्टार प्रो दीनानाथ मेहता,ex IRS बैजनाथ मेहता,जेडीयू नेता निखिल मंडल,प्रो बिजेंद्र नारायण यादव,पूर्व मंत्री सदर विधायक प्रो चंद्रशेखर ,राजद जिला अध्यक्ष जयकांत यादव,राजद नेता गौतम कृष्ण,प्रो चंद्रदीप यादव राजकिशोर यादव पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष रामकुमार यादव,जिला परिषद प्रतिनिधि बी के आर्यन मुखिया पवन कुमार भाजपा विजय कुमार बिमल राजद नेता आदर्श कालेज घेलाढ के सचिव ई प्रणब प्रकाश मधेपुरा कॉलेज मधेपुरा के प्राचार्य डॉ अशोक यादव जेडीयू नेता सत्यजीत यादव सुजीत कुमार मेहता प्विशेश्वर मेहता सत्यनारायण मेहता प्रदीप कुमार प्रीतम कुमार पप्पू मेहता आदि शोक व्यक्त किया है।