कोसी लाइव
सुपौल से पप्पू मेहता की रिपोर्ट
युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाने तथा प्रदेश में रोजगार मुहैया कराने को लेकर जनस्वाराज को सत्ता में लाना जरूरी है।बिहार में व्यवस्था परिवर्तन किए बिना चहुमुंखी विकास संभव नहीं है।ये बाते निर्मली विधान सभा से जनस्वाराज पार्टी के भावी प्रत्याशी मीनू कुशवाह ने 11 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में बिहार बदलाव रैली की तैयारी को लेकर जनसंपर्क के दौरान कही।श्रीमती मीनू कुशवाहा ने निर्मली विधान सभा के कई गांवो में पार्टी कार्यकताओं के साथ बैठक आयोजित कर प्रत्येक पंचायत से 100 लोगों को पटना रेली में पहुंचने का आह्वान करते हुए जनस्वाराज सुप्रीमो प्रशांत किशोर के हाथों को मजबूत करने की अपील किया। उन्होंने कहा कि ये रैली बेरोजगारी और पलायन के खिलाफ है ये रैली,परिवार बाद,जाती बाद,लचर स्वास्थ्य व्यवस्था, भूमि सर्वे ,स्मार्ट मीटर में लुट,बढ़ रहे भ्रष्टाचार,अफसर शाही ,शराबंदी से हो रहे नुकसान के खिलाफआयोजित किया गया है।उन्होंने कहा बेरोजगारी इस प्रदेश की सबसे बरी चुनौती है इस से निजात पाने के लिए आत्मनिर्भर होना जरूरी है।हालांकि शुक्रवार को मीनू कुशवाहा ने युवा प्रदेश अध्यक्ष आनंद मिश्रा से मुलाकात कर सुपौल जिले के समस्या को बिंदुबार अवगत कराए।