Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA/सहरसा में आपसी विवाद में चली गोली, महिला जख्मी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, April 3, 2025

SAHARSA/सहरसा में आपसी विवाद में चली गोली, महिला जख्मी

सहरसा में आपसी विवाद में चली गोली, महिला जख्मी
मकई के घास को लेकर दो पक्षों में झड़प, बेटे को बचाने गई थी, पैर में लगी गोली


सहरसा: जिले में आपसी विवाद के चलते फायरिंग की घटना सामने आई है, जिसमें एक महिला घायल हो गई। घटना सहरसा के ज्महरा पंचायत के भद्दी फड़ी तोला की है। जहां मकई के घास को लेकर दो पक्षों में झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट से आगे बढ़कर गोलीबारी तक पहुंच गई।

घायल महिला की पहचान फूल कुमारी (25) के रूप में हुई है।

घटना के पीछे गांव के संतोष यादव और लल्टू यादव के बीच पुरानी रंजिश बताई जा रही है। लल्टू यादव के खेत से किसी ने मकई का घास काट लिया था। इस बात को लेकर लल्टू यादव खेत पर पहुंचकर गाली-गलौज करने लगे। इसी दौरान संतोष यादव वहां पहुंच गए और दोनों में झगड़ा शुरू हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि संतोष यादव ने देसी कट्टा निकालकर गोली चलाने की धमकी दी।

सूत्रों के अनुसार, झगड़ा उस समय हुआ जब एक पक्ष ने दूसरे के खेत से मकई के घास को काटने की कोशिश की। इस पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसी बीच फायरिंग शुरू हो गई, जिसमें एक महिला को गोली लग गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिला अपने बेटे को बचाने के लिए झगड़े के बीच गई थी, तभी उसे पैर में गोली लग गई। घायल महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फायरिंग करने वाले आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है और जल्द ही दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है, लेकिन पुलिस की तैनाती से माहौल शांतिपूर्ण है।