Kosi Live-कोशी लाइव Madhepura: ग्रामीणों ने महिला और युवक को पकड़ा, ससुर ने थाने में दर्ज कराई शिकायत; युवक ने कहा- प्रेम प्रसंग नहीं, केवल सामान देने आया था - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, April 3, 2025

Madhepura: ग्रामीणों ने महिला और युवक को पकड़ा, ससुर ने थाने में दर्ज कराई शिकायत; युवक ने कहा- प्रेम प्रसंग नहीं, केवल सामान देने आया था

मधेपुरा के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर गांव में बुधवार रात एक 45 साल की महिला को ग्रामीणों ने कथित रूप से 24 साल के के युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने युवक की पिटाई कर दी और अगले दिन पंचायत बुलाकर दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया।

इस मामले में महिला के ससुर ने सिंहेश्वर थाना में आवेदन दिया है। उनके अनुसार शंकरपुर थाना क्षेत्र के मौरा कवियाही वार्ड-12 निवासी युवक एक अप्रैल से उनके घर पर रह रहा था और उनकी बहू के साथ अवैध संबंध बना रहा था। बुधवार रात ग्रामीणों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया, जिसके बाद डायल-112 पर सूचना दी गई। घटना के दौरान युवक के साथ मारपीट भी की गई।

युवक ने प्रेम प्रसंग की बात से किया इनकार

रात में महिला और युवक ने ग्रामीणों के सामने शादी करने की इच्छा जताई, जिसका वीडियो भी ग्रामीणों ने बना लिया। हालांकि आरोपी युवक का कहना है कि महिला का पति उसका दोस्त है और वह केवल कुछ सामान देने के लिए रामपुर आया था, लेकिन ग्रामीणों ने गलतफहमी में उसे पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी।

 - Dainik Bhaskar

ग्रामीणों के अनुसार महिला के दो बेटे (17 व 14 वर्ष) और एक बेटी है। एक साल पहले बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि महिला का पति लुधियाना में मजदूरी करता है। लगभग ढाई साल से युवक महिला के घर आता-जाता था। सिंहेश्वर थानाध्यक्ष वीरेंद्र राम ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला व युवक को हिरासत में लिया। दोनों से पूछताछ जारी है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।