रितेश हन्नी/सहरसा
सहरसा में एक युवक से दिनदहाड़े बाइक और मोबाइल की लूट की घटना सामने आई है। घटना सहरसा सदर थाना क्षेत्र की है। सदर थाना क्षेत्र के हासा हक़पाडा निवासी पीड़ित राजकिशोर मुखिया ने बताया कि वह अपनी बहन के घर इटहरा जा रहे थे। मंगलवार को सुबह 11:45 बजे वह अपनी मोटरसाइकिल से हासा-हकपाड़ा से रामपुर पुल की तरफ निकला था। इसी दौरान रामपुर पुल से लगभग 100 मीटर पहले स्प्लेंडर बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाश पहुंचे। जंहा उन तीनो अज्ञात बदमाशों ने हथियार दिखाकर राजकिशोर को धमकाया और उनकी हीरो कंपनी का बाईक और रियलमी कंपनी का मोबाईल छीन लिया। लूटी गई बाइक का नंबर BR19Q 8110 है। मोबाइल का नंबर 8757852947 है। जबकि घटना की जानकारी पुलिस को लगी तो पुलिस मौके पर पहुंची और तहकीकात व कार्रवाई में जुटी है।
घटना के बाद पीड़ित डर के मारे सीधे घर लौट आए और परिवार को घटना की जानकारी दी। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस से अपराधियों की गिरफ्तारी और लूटे गए सामान की बरामदगी की मांग की गई है। बुधवार को सहरसा सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने कहा कि लिखित शिकायत के आधार पर कांड दर्ज किया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।