Kosi Live-कोशी लाइव खगड़िया में अनियंत्रित बस की ट्रक से टक्कर; 4 यात्रियों की मौत, एक दर्जन लोग घायल - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, April 9, 2025

खगड़िया में अनियंत्रित बस की ट्रक से टक्कर; 4 यात्रियों की मौत, एक दर्जन लोग घायल

खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र के बेला नौबाद गांव के पास एनएच 107 पर बुधवार की दोपहर ट्रक से टक्कर में बस पर सवार दो यात्रियों समेत 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक दर्जन यात्री घायल हो गए। मृतकों में मधेपुरा जिले के पतरघट थानान्तर्गत धबौली गांव निवासी एक खलासी भी शामिल हैं। जिसकी पहचान कार्तिक सिंह के पुत्र सुशील सिंह उर्फ लोहा सिंह के रूप में की गई। वहीं मृत दो यात्रियों की पहचान नहीं हो सकी है। घायल यात्रियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना के बाद यात्रियों में अफरातफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक बस सहरसा से भागलपुर जा रही थी। इसी दौरान में बेला नौबाद गांव के निकट अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। बेलदौर थाना पुलिस के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए बेलदौर पीएचसी लाया गया। जहां इलाज के दौरान दो यात्री और एक खलासी समेत तीन की मौत हो गई। जिसमें एक बुजुर्ग भी शामिल हैं।

घटना के बाद घटनास्थल और पीएचसी में लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं एनएच 107 पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। इधर बेलदौर थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि तीन लोगों की मौत हुई है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर भेज दिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।