Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA/अपराधियों की सूचना पर छापेमारी करने गई पुलिस पर हुई गोलीबारी, चौकीदार को लगी गोली - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, April 4, 2025

SAHARSA/अपराधियों की सूचना पर छापेमारी करने गई पुलिस पर हुई गोलीबारी, चौकीदार को लगी गोली

सोनवर्षा राज एक संवाददाता- बसनही थाना क्षेत्र के इजमाइल संथाली टोला में अपराधियों की सूचना पर छापेमारी करने गई पुलिस पर हुई गोलीबारी में राजेंद्र पासवान चौकीदार गोली लगने से हुआ गंभीर रूप से जख्मी।सूत्रों के अनुसार पुलिसिया कारवाई में भी एक कि गोली लगने की अपुष्ट जानकारी मिल रही है।गोली चौकीदार के दाहिने बांह में लगी है।जिसे आनन फानन में इलाज के लिए सीएचसी सोनवर्षा राज लाया गया।जहाँ गोली अंदर ही फसे रहने के कारण चिकित्सक ने समुचित इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया।चौकीदार बसनही थाना क्षेत्र के अगमा गांव निवासी है।जबकि घटना के उपरांत सिमरीबख्तियारपुर डीएसपी मुकेश ठाकुर भी पहुंचे हैं।जबकि बसनही थानाध्यक्ष से सम्पर्क नहीं हो सका है।