Kosi Live-कोशी लाइव Madhepura/शिक्षा मंत्री से मिलकर दिया मांग पत्र.मिला सकारात्मक अस्वासन. - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, April 4, 2025

Madhepura/शिक्षा मंत्री से मिलकर दिया मांग पत्र.मिला सकारात्मक अस्वासन.

शिक्षा मंत्री से मिलकर दिया मांग पत्र.
मिला सकारात्मक अस्वासन.

संघ के नेताओं ने जताई हर्ष.

मधेपुरा/बिहार राज्य अतिथि सहायक प्राध्यापक संघ के भूपेंद्र नारायण मण्डल इकाई के नेताओं ने विभिन्न मांग को लेकर माननीय शिक्षा मंत्री बिहार सुनील कुमार से उनके कार्यालय में मिलकर मांग पत्र सौपा जिसपर उन्होंने गंभीरता पूर्वक विचारोपरान्त शिक्षा सचिव दीपक कुमार को निर्देश देते हुवे विधिसम्मत पत्र जारी करने का निर्देश दिया. और संघ के नेताओं को शिक्षा सचिव से मिलने कहा जिसपर संघ के डॉ राजेश सिंह एवं डॉ अक्षय चौधरी ने शिक्षा सचिव दीपक कुमार से मिलकर शिक्षा मंत्री को दिए मांग पत्र का हवाला देते हुवे बताया की हमलोग बिहार के विश्वविद्यालय के अतिथि सहायक प्राध्यापक को भी सीआईए परीक्षाओं के मूल्यांकन शुल्क देने एवं विभिन्न परीक्षाओं के मूल्यांकन केंद्र पर समन्वयक बनाये जाने और प्रायोगिक विषयों में आतंरिक एवं बाह्य परिक्षक प्रतिनियुक्ति किये जाने से सम्बंधित निर्णय लेते हुवे विश्वविद्यालय को एक पत्र निर्गत करने का प्रस्ताव रखा जिसपर शिक्षा सचिव ने सकारात्मक अस्वासन दिया और जल्द विधिसम्मत करिवाई करने का निर्णय लिया.जिसे लेकर संघ के बी एन एम यू संयोजक डॉ राजीव जोशी, डॉ ब्रजेश कुमार सिंह, डॉ सुमंत राव, डॉ अजय कुमार, डॉ स्वेता सरण, ब्रह्मादेव कुमार आदि नेताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुवे सरकार को साधुवाद दिया है.