सहरसा। नगर निगम के उपमेयर उमर हयात गुड्डू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा उपमेयर बने ढ़ाई वर्ष हो गए पर आज तक कोई भी अधिकार नहीं दिया गया। जिससे निकाय के विकास के लिए किसी भी प्रकार के निर्णय लेने से अब तक वंचित है। जबकि मुख्य पार्षद एवं उप मुख्य पार्षद दोनों को जनता ने समान वोट देकर चुना है। लेकिन अभी तक सभी अधिकार सिर्फ मुख्य पार्षद को ही दिया गया है। बिहार सरकार के सम्बंधित लोगों को पहले भी आवेदन देकर ध्यानाकर्षण करने का प्रयास किया। फिर भी समस्या का कोई भी समाधान नहीं करवाया गया। जिस से आहत हो कर पूरे बिहार के उप मुख्य पार्षद ने ये फैसला लिया । उमर हयात और अन्य उपमुख्य पार्षदों ने पटना मे नगर विकास एवं आवास मंत्री से मिलकर अपने पद से इस्तीफा सौंपा।