Kosi Live-कोशी लाइव Saharsa Crime News: जमीन विवाद में गोली लगने से दो लोग हुए घायल, एक आरोपी गिरफ्तार; इलाके में दहशत का माहौल - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, April 14, 2025

Saharsa Crime News: जमीन विवाद में गोली लगने से दो लोग हुए घायल, एक आरोपी गिरफ्तार; इलाके में दहशत का माहौल

सहरसा में जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में वरुण कुमार झा ने गोलीबारी कर दी। इस घटना में दूसरे पक्ष के ताराकांत झा(70) और पड़ोसी अहिल्या देवी(65) गोली लगने से घायल हो गए। घटना बिहरा थाना इलाके के रहुआ गांव की है।

दोनों घायलों के पैर में गोली लगी है। परिजन उन्हें लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। - Dainik Bhaskar
घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

एक साल से चल रहा था विवाद

घायल ताराकांत झा के बेटे अमित कुमार ने बताया कि वरुण कुमार झा पिछले एक साल से फर्जी कागजात के आधार पर उनकी पैतृक जमीन पर कब्जा करना चाहता है। गांव के बुजुर्गों की मध्यस्थता के बावजूद वह लगातार धमकी देता रहा। सोमवार को उसने हथियार के बल पर गोलीबारी कर दी, ताकि जमीन हड़प सके।

पीड़ित ने जिला प्रशासन ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बिहरा थानाध्यक्ष संतोष कुमार निराला अपने दल बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे।

आरोपी घटनास्थल से गिरफ्तार

सहरसा सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने सदर अस्पताल मे पहुंचकर पीड़ित से मामले की जानकारी ली। वहीं, उन्होंने घटना के बाबत जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी वरुण कुमार झा को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।