Kosi Live-कोशी लाइव PURNEA/'पति और बेटा जेल में है, तुम्हें मारना मेरे लिए बड़ी बात नहीं'...राजद नेता बीमा भारती को मिली धमकी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, April 14, 2025

PURNEA/'पति और बेटा जेल में है, तुम्हें मारना मेरे लिए बड़ी बात नहीं'...राजद नेता बीमा भारती को मिली धमकी

रुपौली की पूर्व विधायक और राजद नेत्री बीमा भारती को 10 लाख रुपये की रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। इस मामले को लेकर उन्होंने पटना के फुलवारीशरीफ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

बीमा भारती ने खुद को जान का खतरा भी बताया है। मामले की पुष्टि पूर्व मंत्री बीमा भारती और उनके छोटे भाई अशोक भारती ने की है।

एफआईआर के अनुसार, 12 अप्रैल को सुबह 10 बजकर 2 मिनट पर बीमा भारती के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया, जिसे वह किसी कारणवश रिसीव नहीं कर सकीं। इसके बाद उसी नंबर से उनके छोटे भाई अशोक भारती के मोबाइल पर कॉल आया, जिसमें फोन करने वाले ने 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी।

 

रविवार को एक बार फिर उसी नंबर से सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर बीमा भारती के मोबाइल पर कॉल आया। कॉल रिसीव करने पर बदमाश ने सीधे बीमा भारती से रंगदारी की मांग की। उसने कहा, "तुम्हारा पति और बेटा जेल में है, तुम्हें मारना मेरे लिए बड़ी बात नहीं है।" जब बीमा भारती कुछ कहने लगीं, तो बदमाश ने उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां दीं और धमकाते हुए रकम जल्द पहुंचाने को कहा। इस संबंध में बीमा भारती ने फुलवारीशरीफ थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।