Kosi Live-कोशी लाइव Madhepura/जन सुराज पार्टी की ओर से "बिहार बदलाव रैली" की तैयारी को लेकर प्रखंड स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, April 4, 2025

Madhepura/जन सुराज पार्टी की ओर से "बिहार बदलाव रैली" की तैयारी को लेकर प्रखंड स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक

मधेपुरा/ग्वालपाड़ा

*जन सुराज पार्टी की ओर से "बिहार बदलाव रैली" की तैयारी को लेकर प्रखंड स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक*  

*11 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में होने वाली ऐतिहासिक रैली में भारी जनसमूह की भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प*

*ग्वालपारा* – जन सुराज पार्टी द्वारा आगामी 11 अप्रैल 2025 को पटना के गांधी मैदान में आयोजित होने वाली *बिहार बदलाव रैली* की तैयारियों को लेकर 4 अप्रैल को ग्वालपारा प्रखंड पार्टी कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड अध्यक्ष, प्रखंड कार्यसमिति, पंचायत संयोजक एवं पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।  

बैठक में पार्टी पदाधिकारियों ने रैली की सफलता हेतु रणनीति तैयार की और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की। प्रखंड अध्यक्ष साहेब सिंह यादव ने प्रेसवार्ता कर रैली की तैयारियों को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रखंड के प्रत्येक पंचायत से कम से कम 100 लोग इस रैली में भाग लेंगे। लाखों की भीड़ इस ऐतिहासिक रैली में शामिल होगी, और हमारा प्रयास रहेगा कि ग्वालपारा प्रखंड से अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित हो।  

उन्होंने कहा कि यह *बिहार बदलाव रैली* उन सभी लोगों के लिए है, जो बिहार में बदलाव चाहते हैं। यह रैली उन विद्यार्थियों के लिए है जो शिक्षा के लिए पलायन करने को मजबूर हैं, उन युवाओं के लिए जो रोजगार की तलाश में बिहार से बाहर जा रहे हैं, और उन नागरिकों के लिए जिन्हें राज्य में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। यह रैली उन सभी प्रताड़ित लोगों की आवाज को बुलंद करेगी जो बिहार में एक नए बदलाव की उम्मीद रखते हैं।  

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने पूरी प्रतिबद्धता के साथ *बिहार बदलाव रैली* को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। बैठक में जन सुराज प्रखंड अध्यक्ष साहेब सिंह यादव, जिला संगठन महिला अध्यक्ष खुशबू कुमारी, प्रखंड उपाध्यक्ष सुधांशु शेखर उर्फ सागर यादव, मुख्य प्रवक्ता अमरजीत कुमार, जिला संगठन अध्यक्ष प्रिंस कुमार पुटू, पंचायत प्रतिनिधि एवं अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।