Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA/सरपंच हत्याकांड में 50 दिन बाद मुख्य आरोपी अरेस्ट:मधेपुरा में विवाद सुलझाने के दौरान चचेरे पोते ने किया था जानलेवा हमला - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, April 1, 2025

MADHEPURA/सरपंच हत्याकांड में 50 दिन बाद मुख्य आरोपी अरेस्ट:मधेपुरा में विवाद सुलझाने के दौरान चचेरे पोते ने किया था जानलेवा हमला

मृतक घनश्याम शर्मा की फाइल फोटो।

मधेपुरा के भर्राही थाना क्षेत्र के धुरगांव में 50 दिन पूर्व हुए सरपंच घनश्याम शर्मा की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी गुड्डू शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। भर्राही थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी सरपंच घनश्याम शर्मा के बड़े भाई का पोता है।

गौरतलब है कि यह घटना 7 फरवरी 2025 की रात हुई थी। आरोपी गुड्डू शर्मा अपनी पत्नी से झगड़ा कर रहा था, उसी दौरान सरपंच वहां पहुंचे और समझाने लगे। गुस्से में आकर गुड्डू शर्मा ने धारदार हथियार से उनके सिर पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था।

 - Dainik Bhaskar

इस हत्या के विरोध में ग्रामीणों ने दूसरे दिन गुमटी पुल के पास शव रखकर सड़क जाम कर दिया था। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और लोगों को समझाकर जाम समाप्त करवाया था। मृतक सरपंच की पत्नी मीरा देवी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर की गई थी।

जिसमें गुड्डू शर्मा के अलावा उमेश शर्मा, मंजू देवी एवं मनीषा देवी को भी नामजद किया गया था। पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही थी और आखिरकार मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के अनुसार घनश्याम शर्मा पूर्व में धुरगांव पंचायत के उप मुखिया रह चुके थे और 2021 में सरपंच बने थे। उनके दो बेटे हैं, जो ओडिशा में फर्नीचर का व्यवसाय करते हैं।

फरार आरोपियों की तलाश जारी

ग्रामीणों का कहना है कि गुड्डू शर्मा गुस्सैल स्वभाव का है और पहले भी परिवार में कई बार झगड़े कर चुका है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

तीन फरार अभियुक्त गिरफ्तार

थानाध्यक्ष ने बताया कि इसके अलावा मारपीट केस के तीन फरार अभियुक्त को भी ने गिरफ्तार किया गया है।