कोशी लाइव
छातापुर सुपौल से पप्पू मेहता की रिपोर्ट
छातापुर (सुपौल) छातापुर मुख्यालय पंचायत वार्ड 12 स्थित छात्र सोना राज सुधांशु कुशवाहा को राज्यपाल द्वारा गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया है यह सम्मान उन्हें सामाजिक विज्ञान संकाय में स्नातकोत्तर के लिए मिला है किसान ललन मेहता तथा माता मिडिल स्कूल छातापुर के प्रधानाध्यापिका कुसुमकला कुमारी के पुत्र सुधांशु कुशवाहा ने यह उपलब्धि हासिल कर समाज के साथ साथ छातापुर का मान बढ़ाया है। बताया जाता है कि दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय गया में गुरुवार को हुए चतुर्थ दीक्षांत समारोह में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने सुधांशु को गोल्ड मेडल पहना का प्रमाणपत्र दिया है। सम्मान पाकर सुधांशु समेत पूरे परिवार खुशी से फुले नहीं समा रहे है। तथा छातापुर के लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे है।सुधांशु ने बताया कि वे सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे है।सत्र 2019- 20 में टॉपर रहने पर उन्हें ये मेडल मिला है।उन्होंने बताया कि 2020 में विश्विद्यालय से साहित्य सम्मान भी मिल चुका है 2013 में भी स्नातक में गोल्ड मेडलिस्ट रहा हूं। उन्होंने बताया सफलता के लिए लगातार परिश्रम कर रहा हूं।सुधांशु कुशवाहा को गोल्ड मेडल मिलने से लोगों ने बधाई व शुभकामनाएं दिया है।