मोतिहारी: बिहार के मोतिहारी जिले में एक अजीब घटना हुई है> हरसिद्धि थाना क्षेत्र में एक 30 साल की महिला को अपने 18 साल के भतीजे से प्यार हो गया। वह अपने तीन बच्चों के साथ उसके साथ भाग गई। महिला के पति को यह बात होली पर घर लौटने पर पता चली। फिलहाल पति की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
2014 में हुई थी चुनमुन और मनीषा की शादी
बता दें कि हरसिद्धि के दनही गांव के रहने वाले चुनमुन राम (35) की शादी 22 अप्रैल 2014 को मनीषा देवी (30) से हुई थी। शादी के बाद उनके तीन बच्चे हुए। सब कुछ ठीक चल रहा था। 2017 में चुनमुन के पिता की मृत्यु के बाद स्थिति बदलने लगी। चुनमुन को कर्ज के कारण घर से दूर काम करना पड़ा। इसी दौरान उसकी पत्नी मनीषा और उसके 18 साल के भतीजे आकाश कुमार के बीच प्यार हो गया।
चुनमुन को था रिश्ते पर शक
चुनमुन को पहले इस रिश्ते पर शक नहीं हुआ, क्योंकि दोनों चाची-भतीजे थे। अगस्त 2024 में जब वह घर लौटा तो उसने देखा कि मनीषा फोन पर बहुत व्यस्त रहती है। एक दिन उसने अपनी पत्नी और भतीजे को एक कमरे में गलत हालत में देख लिया। इससे गुस्साए चुनमुन ने मनीषा को उसके मायके भेज दिया और खुद वापस काम पर चला गया।प्रेमी आकाश कुमार के हैं तीनों बच्चे
चुनमुन ने सोचा था कि वह होली पर मनीषा को वापस ले आएगा, लेकिन जब वह त्यौहार पर घर लौटा, तो उसे पता चला कि मनीषा अपने प्रेमी आकाश कुमार के साथ भाग गई है। सबसे हैरानी की बात यह थी कि वह अपने तीनों बच्चों को भी साथ ले गई है। जब पुलिस की डायल 112 सेवा ने मनीषा से बात की तो उसने चौंकाने वाला बयान दिया। उसने कहा कि तीनों बच्चे मेरे प्रेमी आकाश कुमार के हैं, न कि मेरे पति के। इसलिए मैं बच्चों को किसी भी हाल में नहीं दूंगी। मैं अपने प्रेमी के साथ खुश हूं और अपने पति से अब कोई मतलब नहीं है।
पत्नी और बच्चों को वापस लाने की गुहार
इस घटना के बाद चुनमुन राम ने अपनी पत्नी और बच्चों को वापस लाने के लिए पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। उसने यह भी आरोप लगाया कि भतीजा आकाश और उसके परिवार वाले उस पर केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। उसे धमकी दी जा रही है कि अगर उसने मामला आगे बढ़ाया, तो बुरा होगा। फिलहाल चुनमुन की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।